Breaking News

पुण्य का मीटर होगा हाई ! 3.5 करोड़ लोगों के साथ संगम पर मनेगा मौनी अमावस्या महापर्व


संगम नगरी में माघ मेले का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव कल मौनी अमावस्या आने वाला है। इस पावन अवसर पर संगम की रेती पर आस्था का ऐसा महाकुंभ नजर आएगा, जिसकी कल्पना मात्र से रोमांच हो जाता है। प्रशासन का अनुमान है कि इस बार करीब 3.5 करोड़ श्रद्धालु त्रिवेणी संगम के पवित्र जल में डुबकी लगाएंगे।
इस वर्ष की मौनी अमावस्या इसलिए भी विशिष्ट है क्योंकि इस दिन 'सर्वार्थ सिद्धि योगÓ का निर्माण हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्नान घाटों की लंबाई बढ़ाई गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल, एटीएस और गोताखोरों की तैनाती की गई है। 

No comments