हज यात्रा के लिए नई गाइडलाइन जारी, इस बार मिलेंगी कई नई सुविधाएं
राजस्थान में हज यात्रा-2026 के मुकद्दस सफर को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए केंद्रीय हज कमेटी ने नई गाइडलाइन जारी की है। इन दिशा-निर्देशों के तहत इस बार हज पर वही यात्री जा सकेंगे, जो चिकित्सकीय रूप से पूरी तरह स्वस्थ होंगे।
कमेटी ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए सभी चयनित हज यात्रियों के लिए नया मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य किया गया है। हज के लिए 18 अप्रेल से जयपुर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होंगी। गाइडलाइन के अनुसार गंभीर बीमारियों से पीडि़त व्यक्तियों को हज यात्रा-2026 की अनुमति नहीं दी जाएगी।

No comments