बाड़मेर में डेयरी संचालक के घर छापा:पत्नी ने टॉयलेट में फ्लश किया डोडा पोस्त
बाड़मेर शहर की राय कॉलोनी में देर शाम एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोतवाली पुलिस ने डेयरी संचालक के घर पर दबिश दी।
मादक पदार्थ सप्लाई की सूचना पर की गई इस कार्रवाई के दौरान घर में मौजूद महिला ने नशीला पदार्थ टॉयलेट में डालकर फ्लश कर दिया। हालांकि हड़बड़ाहट में गिरा कुछ हिस्सा पुलिस ने साक्ष्य के रूप में जब्त किया। टीम देर रात तक जांच में जुटी रही और आज पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

No comments