पाबंदी के बावजूद ज्वेलरी भी पहनकर पहुंचीं महिलाएं, 9 बजते ही बंद किए गए गेट
उदयपुर के सरकारी रेजिडेंसी गल्र्स स्कूल में टीचर भर्ती का एग्जाम देने आई महिला अभ्यर्थी से कलावा उतरवा लिया गया। इसी तरह तमाम अभ्यर्थी पाबंदी के बावजूद ज्वेलरी पहनकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचीं। इन अभ्यर्थियों से ज्वेलरी भी उतरवाई गई।
पहली पारी के लिए एंट्री सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले 9 बजे केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर तीन से शाम साढ़े पांच बजे तक होगी। इसके लिए एंट्री दोपहर एक से 2 बजे तक शुरू रहेगी। राजस्थान के 14 जिलों में हो रही शिक्षक भर्ती परीक्षा का आज मंगलवार आखिरी दिन है।

No comments