Breaking News

पाली में नदी में मिला रंगीन पानी, मामला दर्ज

पाली के बांडी नदी में अज्ञात लोगों ने चोरी छीपे फैक्ट्रियों का रंगीन दूषित पानी खाली कर बांडी नदी को दूषित करने का काम किया। इस पर प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार पाली के प्रदूषण नियंत्रण मंडल में कार्यरत कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता महेंद्र सोलंकी ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि पाली के पूनायता रीको क्षेत्र के पास नदी में बने पुलिया के पास केमिकलयुक्त पानी पड़ा मिला। जो संभवत किसी ने रात के अंधेरे में चोरी छीपे खाली किया है। जिससे बांडी नदी दूषित हुई और संक्रमण का भी खतरा फैला।

No comments