मनोहरपुर-दौसा हाईवे बनेगा फोरलेन, श्रद्धालुओं की जान और सफर दोनों होंगे सुरक्षित
मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे का फोरलेन निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस हाईवे के फोरलेन निर्माण के लिए 818 करोड़ 40 लाख रुपए की टेंडर प्रक्रिया के आदेश जारी कर दिए हैं। 65 किलोमीटर लंबे दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे का फोरलेन निर्माण पेव्ड शोल्डर के साथ किया जाएगा। फोरलेन बनने से सड़क हादसों में कमी आएगी और खाटूश्यामजी व मेहंदीपुर बालाजी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी।
हाईवे पर भारी यातायात के चलते पिछले वर्षों में दर्जनों लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं। कुछ महीने पहले पिकअप हादसे में खाटूश्यामजी से लौट रहे यूपी के 11 श्रद्धालुओं की भी मौत हो गई थी।
हाईवे पर भारी यातायात के चलते पिछले वर्षों में दर्जनों लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं। कुछ महीने पहले पिकअप हादसे में खाटूश्यामजी से लौट रहे यूपी के 11 श्रद्धालुओं की भी मौत हो गई थी।

No comments