Breaking News

राजस्थान में ठंड का कहर: सीकर समेत 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

राजस्थान में कोहरा कम होने के बाद अब बर्फीली हवाओं ने सर्दी का असर और तेज कर दिया है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रदेश के 25 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। ठंड के बीच अलवर में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे हल्की बारिश  भी दर्ज की गई, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने शुक्रवार के लिए 18 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 4 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 10 और 11 जनवरी को भी प्रदेश में सर्दी का असर बना रहेगा और लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना फिलहाल कम है।

No comments