Breaking News

बीकानेर में इंटरनेशनल कैमल फेस्टिवल:दाढ़ी-मूछ वाले रौबिलो के साथ ऊंटों का जलवा, हेरिटेज वॉक से शुरुआत

बीकानेर में इंटरनेशनल कैमल फेस्टिवल आज से शुरू हो गया है। ऊंट महोत्सव में 11 जनवरी तक ऊंटों को अलग-अलग अंदाज में पेश किया जाएगा। यह उत्सव परंपरा, स्वाद और बीकानेर की संस्कृति का संगम है। स्थानीय लोगों के साथ विदेशी पर्यटक भी लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ ही रौबिले भी पहुंच चुके हैं।  पहला कार्यक्रम हेरिटेज वॉक का है जो लक्ष्मीनाथ मंदिर से रामपुरिया हवेली तक होगी।
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल स्वयं इस काफिले में पैदल चल रहे हैं। उनके आगे कालबेलिया नृत्य करने वाली महिलाएं चल रही है। इस दौरान मेघवाल लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। 

No comments