जयपुर में सेना परेड का पहला मुख्य रिहर्सल शुरू
जयपुर में पहली बार सेना क्षेत्र से बाहर परेड का आयोजन किया जा रहा है। सेना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली इस ऐतिहासिक परेड को लेकर आज पहली रिहर्सल की जा रही है। सेना परेड का पहला मुख्य अभ्यास जयपुर के जगतपुरा स्थित महल रोड पर चल रहा है।
जिसमें सेना की अत्याधुनिक हथियार, टैंक, मिसाइलें, हेलिकॉप्टर पास्ट, ड्रोन, पैदल सैनिक व नेपाल आर्मी का बैंड नजर आ रहे हैं। इस दौरान सेना की ताकत और शौर्य दिखेगा। इसे देखने के लिए लाखों आमजन भी मौजूद है।

No comments