Breaking News

केदारनाथ-बद्रीनाथ और यमुनोत्री में 'गैर हिंदुओंÓ की एंट्री होगी बैन


उत्तराखंड के केदारनाथ, बद्रीनाथ और यमुनोत्री धाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लग सकती है। बद्रीनाथ केदारनाथ टेंपल कमेटी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि दोनों धामों समेत मंदिर समिति के अधीन आने वाले सभी मंदिरों में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा और इसके लिए आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
यह बयान ऐसे समय आया है, जब देशभर से लोग चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचते हैं। बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर साल बद्रीनाथ और केदारनाथ दर्शन के लिए आते हैं।

No comments