Breaking News

श्री हरिमंदिर साहिब में दर्शन उपरांत ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल का सम्मान


अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के बाद, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने परिसर के बाहर बर्मिंघम के पूर्व लॉर्ड मेयर कार्ल राइस मोब के नेतृत्व में आए एक ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल को 'श्री साहिबÓ , सिरोपा व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
इसके बाद पत्रकारों से मान ने कहा कि यह सम्मान सिखों व विदेशी राजनीतिक नेताओं के बीच मजबूत संबंध बनाए रखने के उद्देश्य से दिया गया है। उन्होंने बताया कि कार्ल राइस विशेष रूप से श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे।

No comments