पिछली सरकार के कार्यकाल में हुई 5 साल की भर्तियों की खुलेगी फाइल
राजस्थान में पिछली सरकार के कार्यकाल विगत 5 वर्षों में शिक्षा विभाग में हुई भर्तियों पर मौजूदा सरकार ने शिकंजा कस दिया है। विधानसभा सत्र के दौरान उठने वाले सवालों का जवाब देने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
निदेशालय ने एक अति-आवश्यक परिपत्र जारी कर सभी संयुक्त निदेशकों से पिछले 5 साल में भर्ती हुए उन सभी कर्मचारियों की सूची तत्काल प्रभाव से तलब की है, जिनका सत्यापन संदिग्ध मानते हुए या रूटीन प्रक्रिया के तहत किया गया है।

No comments