Breaking News

जेसीबी से बनाया 65 हजार किलो चूरमा:थ्रेसर से पीसा


कल शुक्रवार को कोटपूतली-बहरोड़ के कुहाड़ा गांव के छपाला भैरूजी मंदिर में लगने वाले लक्खी मेले में 65 हजार किलो चूरमा का प्रसाद वितरित किया जाएगा। खास बात यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में चूरमा बनाने के लिए थ्रेसर, जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉलियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
यह मेला पूरे प्रदेश में इस खास अंदाज में बनाए जाने वाले चूरमे के कारण ही जाना जाता है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 100 क्विंटल से ज्यादा सामग्री से चूरमा और प्रसादी तैयार की जा रही है।

No comments