ईडाणा माता की प्रतिमा के पास स्वयं प्रज्वलित हुई अग्नि
राजस्थान के शक्तिपीठों में शुमार ईडाणा माता मंदिर में एक बार फिर आस्था का ऐसा अलौकिक नजारा देखने को मिला, जिसे देख भक्त निहाल हो गए. गुरुवार, 29 जनवरी 2026 की सुबह माता रानी ने खुद अपनी शक्ति से अग्नि स्नान किया. करीब 11 महीने के लंबे इंतजार के बाद हुए इस चमत्कार के दर्शन पाकर श्रद्धालु खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं.
आज सुबह करीब 8 बजकर 50 मिनट पर माताजी के अग्नि स्नान की शुरुआत हुई, जिसमें माता के दरबार में अग्नि स्वत: प्रज्वलित हुई. इस अद्भुत अग्नि स्नान के दौरान लपटें 10 से 12 फीट तक ऊपर उठीं, जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए.

No comments