Breaking News

युवक का मोबाइल हैक कर 1.87 लाख रुपए निकाले


अजमेर में युवक से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने युवक के मोबाइल को हैक कर उसके क्रेडिट कार्ड से करीब 1 लाख 87000 विड्रॉल कर लिए।
युवक ने ठगी की जानकारी मिलते ही अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करवा दिया। ठगों ने ब्लॉक करने के बावजूद कार्ड से 95000 विड्रोल करने की कोशिश की। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस युवक की शिकायत पर जांच में जुटी है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार-पंचशील निवासी दिनेश प्रकाश ने मुकदमा दर्ज करवाया गया है। 

No comments