Breaking News

तेजी से बिक रहा नकली बांग्लादेशी गोल्ड, बेहद सस्ता होने से लोग हो रहे हैं ठगी का शिकार


इन दिनों सोने की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जैसे-जैसे असली सोना महंगा हो रहा है, वैसे-वैसे बाजार में नकली सोने का कारोबार भी तेजी से फैल रहा है। भारत ही नहीं, बल्कि कई देशों में बांग्लादेश से आने वाला एक नकली सोना इन दिनों चर्चा में है, जिसे बांग्लादेशी रेड गोल्ड कहा जा रहा है। यह नकली सोना देखने में बिल्कुल 24 कैरेट असली सोने जैसा लगता है। 
इस नकली सोने के फैलने की सबसे बड़ी वजह है इसकी बहुत कम कीमत। जहां असली सोना हजारों रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है। वहीं रेड गोल्ड की कीमत करीब 90 रुपये प्रति ग्राम बताई जा रही है। सस्ते दाम और असली जैसी चमक के कारण लोग लालच में आकर इसे खरीद रहे हैं और बाद में ठगी का शिकार हो रहे हैं।

No comments