Breaking News

बहन की शादी में शामिल होने उदयपुर पहुंचीं कृति सेनन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी बहन नूपुर सेनन की शादी में शामिल होने के लि ए उदयपुर पहुंचीं। इस दौरान वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर के साथ नजर आईं। कृति की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन की शादी 11 जनवरी को उदयपुर के फेयरमोंट पैलेस होटल में पारंपरिक और रॉयल अंदाज में संपन्न होगी। 
शादी से जुड़ी रस्में 9 जनवरी से शुरू होंगी, जबकि 11 जनवरी को नूपुर और स्टेबिन सात फेरे लेंगे। समारोह में परिवार के सदस्यों और चुनिंदा दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया है। एयरपोर्ट पर कृति सेनन, नूपुर सेनन और स्टेबिन का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

No comments