Breaking News

पाली में 2 बंद मकानों में चोरी:कैश और जेवर चुराए

पाली जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा गांव में एक बार फिर चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। इस बार चोरों ने गांव के दो बंद मकानों के ताले तोड़कर अंदर रखे सामान पर हाथ साफ किया। दोनों मकान मालिक बाहर रहते हैं, इसलिए चोरी गए सामान का पूरा विवरण उनके लौटने के बाद ही सामने आएगा।
इससे पहले गांव में मंदिरों में भी चोरी हो चुकी है, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद किसी भी मामले का खुलासा नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार चोरों ने पावा गांव निवासी टीकमचंद पुत्र शिवलाल के मकान का ताला तोड़कर प्रवेश किया और घर में रखा सामान चुरा लिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोर कितना सामान ले गए।

No comments