Breaking News

जयपुर में डिजिटल पहल! जेडीए की ई-जनसुनवाई शुरू

जयपुर में आमजन की शिकायतों और सुनवाई की सुविधा के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा ई-जनसुनवाई की शुरुआत की गई है. इसके तहत अब जयपुर विकास प्राधिकरण से संबंधित आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं का समाधान घर बैठे मिलेगा. जेडीए द्वारा पहली बार इस तरह की पूरी तरह ऑनलाइन ई-जनसुनवाई की व्यवस्था लागू की गई है. जयपुर विकास प्राधिकरण की इस ई-जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य लोगों की सुविधा बढ़ाना और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना है. इससे पहले जेडीए से जुड़े कार्यों या शिकायतों के निस्तारण के लिए आमजन को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी होती थी.

No comments