Breaking News

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र का आगाज


राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की आज से विधिवत शुरुआत हो गई है. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के अभिभाषण के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई. हालांकि, सत्र के आगाज से पहले ही सियासी पारा चढ़ गया है. कांग्रेस विधायकों ने मनरेगा का नाम बदलकर वीबी जी राम जी करने के विरोध में विधायक निवास से विधानसभा पोर्च तक पैदल मार्च निकाला. 
सदन की कार्यवाही के बीच, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान हादसे में निधन की खबर से शोक की लहर है. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

No comments