बीकानेर में सवारियों से भरी स्लीपर बस में लगी भीषण आग
राजस्थान के बीकानेर जिले में बुधवार तड़के सवारियों से भरी स्लीपर बस में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसा सुबह करीब 5:15 बजे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हुआ। जयपुर से बीकानेर जा रही स्लीपर बस सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से बस और यात्रियों का सारा सामान जलकर राख हो गया।
हालांकि, गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में बस चालक को चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया है।

No comments