करौली में दंगे के आरोपी का अवैध निर्माण तोड़ा:पास की स्कूल में की छुट्टी
करौली में नव संवत्सर बाइक रैली पर हुए पथराव और दंगे के मामले में पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस प्रकरण में आरोपी अमीनुद्दीन खान की गिरफ्तारी के बाद अब उसके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया।
यह कार्रवाई करौली शहर के अंबेडकर सर्किल क्षेत्र में स्थित अमीनुद्दीन खान के अवैध भवन पर की गई। अमीनुद्दीन खान पूर्व सभापति के पुत्र हैं। कार्रवाई के दौरान पास की स्कूल में छुट्टी कर दी गई और आसपास की दुकानों व भवनों को ऐहतियातन खाली कराया गया।

No comments