Breaking News

धौलपुर में स्कूली बच्चों का फूटा आक्रोश: ग्रामीणों के साथ किया प्रदर्शन


धौलपुर जिले के सैंपऊ उपखंड स्थित नुनहेरा गांव में स्कूल तक पहुंचने वाले मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। इससे स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों और ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय मार्ग किसी तालाब से कम नहीं दिखता। रोजाना छोटे बच्चे फिसलकर गिरते हैं, जिससे उनके कपड़े कीचड़ में सन जाते हैं और उन्हें मामूली चोटें भी आती हैं। बच्चों के लिए कीचड़ से होकर स्कूल पहुंचना एक दैनिक मजबूरी बन गया है।

No comments