Breaking News

श्री लक्ष्मणनगर टोल पर बेकाबू ट्रेलर पलटा:घुमावदार मोड़ पर हुआ हादसा,


फलौदी के श्री लक्ष्मणनगर में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रेलर बेकाबू होकर पलट गया। यह घटना श्री लक्ष्मणनगर टोल प्लाजा से नीचे उतरते समय हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर खल की बोरियां लेकर नागौर की ओर जा रहा था। इसी दौरान टोल से नीचे उतरते समय एक घुमावदार मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रेलर पलट गया।
हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे के घुमावदार मोड़ पर खल की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। इसके कारण फलोदी-नागौर राजमार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

No comments