वांटेड की तलाश में पहुंची पुलिस, सामने आया हाईटेक साइबर ठगी का अड्डा
जयपुर के बजाज नगर थाना पुलिस एक वर्ष से फरार मारपीट के वांटेड की तलाश में न्यू सांगानेर रोड स्थित राधा विहार कॉलोनी के एक मकान में पहुंची। वहां वांटेड तो नहीं मिला, लेकिन पुलिस को साइबर ठगी में लिप्त तीन युवक मिले। तलाशी में विभिन्न बैंकों के 58 एटीएम कार्ड, 18 मोबाइल फोन, चार लैपटॉप, 19 सिम कार्ड, एक सीसीटीवी कैमरा, दो पासबुक और दो चेकबुक बरामद की गईं। मौके पर आरोपियों से हुई बरामदगी देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

No comments