राजस्थान के 1287 राजकीय स्कूलों में नहीं बजेगी घंटी
राजस्थान में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिक्षा विभाग ने जर्जर और असुरक्षित स्कूल भवनों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. विभाग ने प्रदेश के 1287 राजकीय विद्यालयों के भवनों को जर्जर एवं असुरक्षित घोषित किया गया है. इन विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अब नजदीकी सुरक्षित राजकीय विद्यालयों में शिफ्ट किया जाएगा.
इसके लिए शिक्षा विभाग ने आवश्यक स्वीकृति आदेश भी जारी कर दिए हैं.विभागीय आदेशों के अनुसार, जिन विद्यालयों के भवन असुरक्षित पाए गए हैं, वहां तब तक शिक्षण कार्य संचालित नहीं किया जाएगा, जब तक कि वैकल्पिक रूप से कोई सुरक्षित भवन उपलब्ध नहीं हो जाता। विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए संबंधित ब्लॉक एवं जिला स्तर पर नजदीकी सुरक्षित विद्यालयों का चिन्हांकन किया जाएगा.

No comments