22 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हुए दो कैदी, कंबल से बनाई रस्सी
यूपी के कन्नौज जिला जेल में कड़ी निगरानी और ऊंची दीवारों के बावजूद दो कैदी जेल से फरार हो गए. हैरान करने वाली बात यह रही कि दोनों कैदियों ने ठंड से बचाव के लिए मिले कंबलों को काट-काटकर रस्सी बनाई और उसी के सहारे करीब 22 फीट ऊंची जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए. घटना सामने आते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार खुद जिला जेल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच शुरू कर दी.
मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार खुद जिला जेल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच शुरू कर दी.

No comments