Breaking News

कोटा-बारां हाईवे पर दो ट्रक पलटे दोनों ओर घंटों जाम


कोटा ग्रामीण के कैथून थाना क्षेत्र में कोटा–बारां नेशनल हाईवे पर देर रात और सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर कैथून थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पलटे ट्रकों को हटाकर यातायात बहाल करवाया।
सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब बारां से कोटा की ओर आ रहा सीमेंट से भरा वल्गर कैप्सूल ट्रक एक कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। ट्रक डिवाइडर पार कर कोटा से आने वाली लेन में पलट गया, जिससे दूसरी ओर भी यातायात जाम की स्थिति बन गई।

No comments