Breaking News

प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को बस ने मारी टक्कर, 23 घायल


मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को  प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 23 श्रद्धालु घायल हो गए।
पांच को अधिक चोट लगी, बाकी को मामूली। पुलिस ने घायलों को राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया है। यह हादसा शहर के करीब जोगापुर में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर शनिवार सुबह हुआ। माना जा रहा है कि यह घटना कोहरे के कारण हुई है।

No comments