प्रदेश में आज से आएगा मौसम में बदलाव, एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस
राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आज 17 जनवरी से राज्य में एक हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इस सिस्टम के असर से बीकानेर और जयपुर संभाग के क्षेत्रों में ऊंचाई पर हल्के बादल छा सकते हैं. साथ ही न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है. इसके चलते सुबह-शाम सर्दी का असर कुछ कम हो सकता है.
मौसम विभाग के मुताबिक 17 से 21 जनवरी तक राज्य में मौसम सामान्य रहने की संभावना है. मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि 22 से 24 जनवरी के बीच एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इस सिस्टम का असर राजस्थान में ज्यादा देखने को मिल सकता है.

No comments