कोहरे के कारण हाईवे पर भिड़े चार वाहन
राजस्थान के चौमूं में हाईवे स्थित चिरमी होटल के पास घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक साथ चार वाहन आपस में टकरा गए. बताया जा रहा है कि एक ट्रक ने चारे से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे अनियंत्रित होकर ट्रॉली पास में खड़ी दो कारों को चपेट में लेती हुई पेड़ से जा टकराई. गनीमत रही कि इस हादसे में वाहन सवार लोगों को केवल मामूली चोटें ही आईं.

No comments