Breaking News

लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार होगा खत्म

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के परिणाम की घोषणा को लेकर बड़ी खबर आई है। परीक्षा परिणाम 15 जनवरी तक घोषित किए जाने की संभावना है, जिसके बाद लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार समाप्त हो जाएगा।
यह परीक्षा 19 से 21 सितंबर को आयोजित हुई थी, जिसमें कुल 24,71,066 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 21,17,198 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया। 
इस भर्ती में कुल 53,749 पद हैं, और लगभग 21 लाख उम्मीदवार इन पदों के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इसका मतलब है कि 1 पद के लिए लगभग 39 अभ्यर्थी है।

No comments