ट्रक की टक्कर से एसयूवी के उड़े परखच्चे, उछलकर सड़क पर गिरे लोग, 3 की मौत; 5 गंभीर घायल
राजस्थान के अधिकांश जिलों में लगातार पांचवें दिन भी घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होने से प्रदेश में एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। नागौर जिले जिले में गुरुवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा नागौर के सुरपालिया थाना क्षेत्र में स्थित सुरपालिया बाइपास पर सुबह करीब 7 बजे हुआ। घने कोहरे के चलते एक एसयूवी और ट्रक की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक से टकराते ही एसयूवी के परखच्चे उड़ गए।
एसयूवी का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कई लोग उछलकर सड़क पर गिर गए और कई लोग एसयूवी में फंस गए। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए।

No comments