ग्यारह कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया
श्रीगंगानगर में मकर संक्रांति पर्व पर धार्मिक संस्था शिव लंगर समिति की ओर से बुधवार को जरूरतमंद परिवारों की 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया गया।
समिति अध्यक्ष अमरनाथ अरोड़ा शप्पू ने बताया कि प्राचीन शिवालय के पास स्थित शिव लंगर समिति प्रांगण में बुधवार सुबह बारातों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जहां शिव लंगर समिति के पदाधिकारियों व शहर के प्रबुद्धजनों नेे बारातों का स्वागत किया। महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाए गए।
सामूहिक विवाह में 8 बेटियों के हिंदू रीति रिवाज से फेरे व 3 का आनंद कारज करवाया गया। इस विवाह समारोह में बड़ी तादाद में शहर के गणमान्य लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
No comments