Breaking News

एसपी ने 4 लापरवाह पुलिसकर्मी को किया लाइन हाजिर

टोंक जिले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में एसपी राजेश कुमार मीना ने 4 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। इनमें पीपलू थाना और घाड़ थाना क्षेत्र के जवान शामिल हैं।
एसपी राजेश कुमार मीना ने पीपलू थाना क्षेत्र के तीन और घाड़ थाना क्षेत्र के एक पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर किया है। कार्रवाई ड्यूटी में लापरवाही के आधार पर की गई है। बताया गया कि बजरी खनन और अवैध परिवहन रोकने में नाकाम रहे पुलिसकर्मियों पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई हो सकती है।

No comments