फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वालों पर लगेगी लगाम
फर्जी डिग्री और डॉक्यूमेंट के जरिए नौकरी पाने वाले गिरोहों पर लगाम लगाने के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग के आग्रह पर राजस्थान सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब निजी-सरकारी विश्वविद्यालयों की ओर से जारी डिग्री,डिप्लोमा, मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट पर अनिवार्य रूप से क्यूआर कोड अंकित किया जाएगा।
दरअसल,भर्ती प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में संदिग्ध डॉक्यूमेंट सामने आते हैं, जिनकी जांच में लंबा समय लगता है। इसके निवारण के लिए विश्वविद्यालयों की ओर से जारी डॉक्यूमेंट्स में अलग-अलग परिवर्तन के लिए आयोग ने राज्य सरकार को सुझाव दिया था।

No comments