Breaking News

एनसीआर में ग्रैप-4 का असर, राजस्थान के उद्योगों पर संकट

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लागू ग्रैप-4 की सख्त पाबंदियां राजस्थान के कई जिलों में कारोबार को बुरी तरह चोट पहुंचा रही हैं. अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ जैसे इलाकों में 8 हजार से ज्यादा उद्योगों का 25 से 40 प्रतिशत तक कामकाज ठप हो गया है. विदेशी कंपनियां यहां के हालात देखकर नए निवेश से कतरा रही हैं और पहले हुए एमओयू पर भी सवाल उठ रहे हैं. कई फैक्ट्रियां श्रमिकों की संख्या घटाने की तैयारी में हैं, जिससे हजारों मजदूरों की रोजी-रोटी पर खतरा मंडरा रहा है.

No comments