Breaking News

बनेगा फिल्म निर्माताओं का हब, सीएम भजनलाल शर्मा की नई फिल्म नीति लागू

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान अब फिल्म शूटिंग का सबसे पसंदीदा गंतव्य बनने जा रहा है। राज्य सरकार ने राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति-2025 जारी कर फिल्म निर्माताओं को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन देने का ऐलान किया है, जो राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने और चमकदार तरीके से पेश करेगा।
सीएम भजनलाल शर्मा ने इस नीति को जारी करते हुए कहा कि राजस्थान के ऐतिहासिक किले, भव्य महल, मरुस्थलीय परिदृश्य और विविध प्राकृतिक स्थल विश्वस्तरीय हैं। उनकी इस नई पहल से राज्य को फिल्मांकन का प्रमुख केंद्र बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा। यह नीति न केवल फिल्म उद्योग को बढ़ावा देगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के ढेर सारे नए अवसर भी पैदा करेगी। 

No comments