Breaking News

परीक्षा दोगे तभी मिलेगा आरपीएसई से रिफंड

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भर्ती परीक्षाओं में उम्मीदवारों की अनुपस्थिति पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. आयोग ने राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है कि आवेदन फॉर्म भरते समय शुल्क लिया जाए, लेकिन परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को यह राशि वापस कर दी जाए. इससे गैर-गंभीर उम्मीदवारों की संख्या कम होगी और परीक्षा व्यवस्था पर करोड़ों का अनावश्यक खर्च बचेगा.
आयोग अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने बताया कि साल 2025 में 13 हजार 408 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी किए गए, जो 2024 के 9155 पदों से डेढ़ गुना ज्यादा है. 

No comments