हिमाचल के निचले इलाकों में घना कोहरा:50 मीटर तक विजिबिलिटी गिरी
हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज सुबह के वक्त घना कोहरा छाया। खासकर बिलासपुर में इससे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे गिर गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज और अगले तीन दिन तक बिलासपुर में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट दे रखा है।
बिलासपुर के अलावा हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों के निचले इलाकों में भी घना कोहरा छाया। इन जिलों में भी कई जगह 100 मीटर से नीचे विजिबिलिटी हो गई। इस विंटर सीजन में पहली बार कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

No comments