Breaking News

गाय की मृत्यु पर छपवाए शोक संदेश कार्ड

पाली जिले के तखतगढ़ निवासी 68 वर्षीय व्यवसायी और गौ सेवक जगदीश रावल ने अपनी प्रिय गाय काजल के निधन पर कुछ ऐसा किया, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। 18 वर्ष की आयु में 16 दिसंबर को काजल की मृत्यु हो गई। इसके बाद न केवल पूरे विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया, बल्कि 26 दिसंबर को फार्म हाउस पर शोक सभा और प्रसादी का आयोजन भी रखा गया।
करीब 15 वर्ष पहले गुजरात में रहने वाले उनके भांजे राकेश रावल ने गोकशी के लिए ले जाई जा रही कुछ गायों को बचाया था। उन्हीं में से एक गाय उन्हें उपहार में मिली, जिसका नाम उन्होंने काजल रखा। इसी के बाद उनके जीवन में गौ सेवा की शुरुआत हुई।

No comments