Breaking News

स्वच्छता महोत्सव 'नई उत्थान, नई पहचान' कार्यक्रम आयोजित


राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगरपालिका श्रीकरणपुर की ओर से स्वच्छता महोत्सव  'नई उत्थान, नई पहचान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार बिश्नोई के निर्देशन में कस्बे में स्वच्छता रैली निकाली गई, जो नगरपालिका परिसर से रवाना होकर सेल्फी प्वाइंट तक पहुंची। रैली के दौरान कस्बे के गणमाण्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और नगर पालिका के सफाई कार्मिकों की ओर से रेलवे स्टेशन, जीपी चौक सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों श्रमदान किया गया। नगर पालिका कार्मिकों ने प्लास्टिक मुक्त अभियान के अंतर्गत 46 किलोग्राम प्लास्टिक भी जब्त किया।

No comments