Breaking News

राष्ट्रीय जंबूरी के लिए रोवर स्काउटों का चयन


राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड की इकाई 79 वां राजस्थान ओपन रोवर क्रू के रोवर स्काउटों का  चयन लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में ग्लोबल डवलपमेंट विलेज के लिए किया गया। गंगानगर जिले से रोवर स्काउट जयदीप ओझा के नेतृत्व में रोवर स्काउट नवीन पंवार एवं शुभम ने सेवाएं दी।
रोवर स्काउट्स की उपलब्धि से केवल गंगानगर ही नहीं बल्कि राजस्थान के स्काउट गाइड में भी उत्साह का वातावरण है। इस अच्छे प्रदर्शन के लिए अध्यक्ष एडवोकेट विनोद गोयल,सीओ स्काउट इंद्राज सुथार, सी ओ गाइड मोनिका यादव, सचिव रामकुमार स्वामी,  रोवर लीडर प्रेम गंभीर आदि ने बधाई दी।

No comments