लालगढ़ जाटान सैन्य स्टेशन में 'ऑनर रन-2025' का आयोजन
लालगढ़ जाटान में सेना दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यालय दक्षिण-पश्चिम कमान के अधीन भारतीय सेना की ओर से लालगढ़ जाटान सैन्य स्टेशन में रविवार को 18 रैपिड एवं 83 इंफेट्री ब्रिगेड के तत्वावधान में 'ऑनर रन-2025' का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय सेना के वीर सैनिकों एवं उनके परिवारों के अदम्य शौर्य, साहस तथा राष्ट्र के लिए किए गए सर्वोच्च बलिदानों को सम्मान एवं श्रद्धांजलि अर्पित करना था।
लालगढ़ जाटान सैन्य स्टेशन के स्टेशन कमांडर ने हरी झंडी दिखाकर यह आयोजन शुरू करवाया। इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य सशस्त्र बलों एवं नागरिक समाज के मध्य आपसी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करना था।

No comments