सेठ सुशील कुमार बिहाणी ऑडिटोरियम में रक्तदान शिविर लगाया
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के दो स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को सेठ सुशील कुमार बिहाणी ऑडिटोरियम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक जयदीप बिहाणी ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सुबह 9 बजे से ही रक्तदान के लिए पंजीकरण कराने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। विधायक जयदीप बिहाणी ने स्वयं रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। शिविर में 300 यूनिट से अधिक रक्त संग्रहीत किया गया।

No comments