Breaking News

श्री शिव नन्दी गोशाला समिति में गो-सेवा का विराट आयोजन


राजस्थान सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्री शिव नन्दी गोशाला समिति, सूरतगढ़ के तत्वावधान में आयोजित गो-पूजन एवं गो-सेवा कार्यक्रम सोमवार को श्रद्धा, उत्साह एवं व्यापक जनसहभागिता के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम राज्य सरकार एवं गोपालन विभाग के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
समिति अध्यक्ष अनिल धानुका ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विधिवत गो-पूजन, गो-सेवा एवं गो-संरक्षण के संकल्प के साथ समाज को सेवा, संस्कार और संवेदना का सशक्त संदेश दिया गया। पुजारी गोविंद शर्मा ने पूजा-अर्चना करवाई।

No comments