लग्जरी कार में सवार युवक सात अवैध कारतूस सहित गिरफ्तार
श्रीकरणपुर पुलिस ने पीर दरगाह रोही एक एफए में गश्त के दौरान लग्जरी कार में सवार एक युवक को अवैध कारतूसों सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एएसआई भीमसिंह ने बताया कि रड़ेवाला मार्ग पर गश्त के दौरान क्रेटा गाड़ी में सवार 28 वर्षीय पवनदीप सिंह पुत्र रामसिंह रामदासिया, निवासी 6 एफ ए रड़ेवाला को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 7 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने उसकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया।

No comments