सात युवक हेरोइन सहित गिरफ्तार
श्रीगंगानगर जिला पुलिस ने हेरोइन तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए सात युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया।
सदर पुलिस के हवलदार निहालचंद ने पालिका बाजार से कालियां निवासी खैरातीलाल अरोड़ा को गिरफ्तार करके 6.80 ग्राम हेरोइन गिरफ्तार कर लिया। पदमपुर पुलिस ने गांव 58 आरबी निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा रामदासिया को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 14.13 ग्राम हेरोइन बरामद की। हिन्दुमलकोट पुलिस ने रेलवे स्टेशन के निकट सड़क पर कालियां निवासी लेखराम उर्फ लेखू नायक को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 4.35 ग्राम हेरोइन बरामद की।

No comments