घुसपैठ कर 15 बीघा भूमि में गेहूं की फसल रौंदी
हनुमानगढ़ के पुलिस थाना तलवाड़ा क्षेत्र के चक 6 आरपी डबली कलां में कृषि भूमि में घुसपैठ कर गेहूं की खड़ी फसल नष्ट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता सुनीता पत्नी रमेश कुमार मेघवाल की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़ता की पुश्तैनी कृषि भूमि चक 4 आरपी व 6 आरपी में स्थित है, जिसका बंटवारा प्रकरण हाइकोर्ट जोधपुर में विचाराधीन है। न्यायालय ने मेरे पक्ष में स्थगन आदेश जारी किया हुआ है। भूमि पर लंबे समय से पीडि़ता व उसकी बहनों का कब्जा बताया गया है। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि एक ट्रैक्टर लेकर 10-12 पुरुष व 5-6 महिलाएं अवैध रूप से खेत में घुस आए और 15 बीघा में बोई गेहूं की फसल को ट्रैक्टर से नष्ट कर दिया।

No comments