Breaking News

ट्रक-कार भिड़ंत में महिला की मौत, तीन गंभीर घायल


श्रीगंगानगर सदर थाना क्षेत्र में नाथावाली ओवरब्रिज पर ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार अबोहर तहसील के गांव सरदारपुरा निवासी नवीन नाई रिपोर्ट दी कि उनकी बहन मोहिनी देवी अपने पति गंगाराम, रिश्तेदार लक्ष्मी नारायण तथा कार चालक रवि उर्फ महावीर के साथ चक दस सरकारी, तहसील जैतसर में रिश्तेदारी में शोक व्यक्त करने जा रहे थे। नाथावाली के पास ओवरब्रिज पर सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। 

No comments